मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025–26: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 23 मार्च 2026 तक करें आवेदन
बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Mukhyamantri Udyami Yojana) के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है।
📢 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
सरकार द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 23 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि इससे पहले निर्धारित की गई थी, लेकिन अधिक से अधिक युवाओं को मौका देने के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
💰 योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- सरकार द्वारा ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इसमें ₹5 लाख तक अनुदान (Grant) दिया जाता है।
- बाकी राशि बिना ब्याज के ऋण के रूप में दी जाती है।
- युवाओं को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
👤 कौन कर सकता है आवेदन
- बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु सामान्यतः 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कम से कम 12वीं / आईटीआई / पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
- आवेदक को स्वयं का उद्योग / व्यवसाय शुरू करना होगा।
📄 जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दशवी का मार्कशीट
- बारहवीं का मार्कशीट
- हस्ताक्षर
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
🖥 आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Mukhyamantri Udyami Yojana 2025–26 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
➡ Apply Online : Click Here
➡ Official Website : Click Here
⚠ महत्वपूर्ण सूचना
जो भी उम्मीदवार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, वे 23 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे से पहले अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।